उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर नगर निगम मुख्यालय के सामने अर्पित हुई श्रद्धांजलि

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे परमश्रद्धेय आदरणीय श्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने बाबू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री ब्रजेश पाठक जी, सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री मुकेश शर्मा जी, लखनऊ उत्तरी के माननीय विधायक आदरणीय डॉ. नीरज बोरा जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, नगर निगम के पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कल्याण सिंह जी का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी। अयोध्या आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और श्रीराम मंदिर निर्माण का उनका अटूट संकल्प सदैव याद किया जाएगा। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवक और सांस्कृतिक चेतना के वाहक भी थे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर बाबू जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *