लखनऊ यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को एक सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। यह कार्रवाई माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के निर्देश तथा नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के आदेश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना था।

*जोन-1 में बड़ी कार्रवाई*

आज दिनांक 21.08.2025 को जोन-1 क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। कार्रवाई ग्लोब पार्क स्वास्थ्य भवन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय चकबस्त कोठी होते हुए कैसरबाग बस अड्डे तक की गई, जहां सड़क और फुटपाथ से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह स्वास्थ्य भवन चौराहे से मण्डलायुक्त कार्यालय होते हुए शहीद स्मारक रेजीडेंसी बाउंड्री से डालीगंज पुल तक भी अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें 5 ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही कालीदास मार्ग से 1090 चौराहा तक अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री विशाख जी, जॉइंट सीपी श्री बबलू कुमार, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री विनीत कुमार सिंह, एसीपी विनीत सिंह, जोनल अधिकारी श्री ओमप्रकाश सिंह, नगर अभियंता, सेनेटरी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक श्री विनय मौर्या सहित प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

*जोन-6 में अतिक्रमण हटवाया गया*

जोनल अधिकारी जोन-6 श्री मनोज यादव के नेतृत्व में वार्ड हैदरगंज प्रथम एवं अम्बरगंज क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 ठेले, 8 गुमटी, 40 अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इसके अलावा लकड़ी का तख्त, स्टील के काउंटर, लोहे के रैंगल, प्लैक्स बोर्ड, स्टूल, तराजू आदि सामान जब्त किया गया। अतिक्रमणकर्ताओं से ₹2100 जुर्माना वसूला गया तथा थानाध्यक्ष को पुनः अतिक्रमण न होने की चेतावनी हेतु पत्र प्रेषित किया गया।

*जोन-5 में कार्रवाई*

जोन-5 क्षेत्र में जोनल अधिकारी श्री नन्दकिशोर के नेतृत्व में आलमबाग चंदर नगर पुलिस चौकी से आलमबाग बस अड्डा, देवी पुलिया और आलमबाग थाने तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 काउंटर, 8 गुमटी, 2 झोपड़ी पट्टी और 6 ठेले हटाए गए। वहीं 1 गुमटी, 2 काउंटर और 1 लोहे की बेंच जब्त की गई। कार्यवाही में कर अधीक्षक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुश्री रेनू यादव, श्री राजू कुमार, श्री पीयूष तिवारी तथा प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल की उपस्थिति रही। अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधियां दोहराई न जाएं।

*जोन-2 में सख्त कार्रवाई*

नगर निगम जोन-2 में जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी की अध्यक्षता में ऐशबाग और मालवीय नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। बाजारखाला से बल्कि अड्डे तक अस्थाई अतिक्रमण, गंदगी और प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 काउंटर, 3 टीन सेट और 4 स्टूल जब्त किए गए। गंदगी/अतिक्रमण करने वालों पर 9 चालान के माध्यम से ₹11,000 और प्लास्टिक के खिलाफ 3 चालान द्वारा ₹4,500 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एसएचओ बाजारखाला श्री ब्रजेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *