उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह “बाबूजी” की पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लालबाग में नगर निगम के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ,महापौर, सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने भी कल्याण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कल्याण सिंह को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, ‘महान नेता, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सबके बाबू जी श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

बाबूजी ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सत्ता त्यागकर सर्वोच्च बलिदान दिया।बाबूजी का संघर्ष, व्यक्तित्व, राजनीतिक व संगठनात्मक कौशल सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। राम मंदिर निर्माण के लिए उनकी भूमिका और त्याग को उत्‍तर प्रदेश हमेशा याद रखेगा। बाबूजी सिर्फ उत्तर प्रदेश के नहीं पूरे देश के नेता थे।

आनंद द्विवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, रमेश तूफानी, रजनीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, घनश्याम अग्रवाल विवेक सिंह तोमर, गिरीश गुप्ता, हर शरण लाल गुप्ता, किशन कुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *