सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई सामने दिल्ली के छह और स्कूलों को बम से उड़ाने का ई मेल मिला

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ संपादक दुर्गेश अवस्थी

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत छह स्कूलों को ईमेल भेजकर बम की धमकी मिली दी गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर स्कूल में बम की धमकी की जानकारी मिली है। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस और फायर की टीम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। प्रसाद नगर स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 5 स्थित BGS इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छावला स्थित राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 1 स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल और द्वारका सेक्टर 10 स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल सहित छह स्कूलों को कल वीरवार बम से उड़ाने की धमकी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *