संचारी रोग रोकथाम के लिए नगर निगम का अभियान जारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

– शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

लखनऊ। बरसात के मौसम में फैलने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित विशेष सफाई अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न वार्डों में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था और जल निकासी तंत्र का गहन निरीक्षण किया।

इस मौके पर अधिकारियों ने नालियों की सफाई, सीवर लाइन की स्थिति, कूड़ा उठान की नियमितता और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही गली-मोहल्लों और पार्कों में फैली गंदगी तथा जलभराव की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

*शुक्रवार को हुए निरीक्षण के दौरान—*

– लालकुआं वार्ड में अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार ने निरीक्षण किया।

– अलीगंज वार्ड का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह ने किया।

– न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव मौजूद रहे।

– ऐशबाग वार्ड का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त ने किया।

– फैजुल्लागंज-द्वितीय वार्ड में चीफ इंजीनियर (सिविल) श्री महेश वर्मा ने निरीक्षण किया।

– मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड का निरीक्षण चीफ इंजीनियर (आरआर) श्री मनोज प्रभात ने किया।

– श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई वार्ड में नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रवीन श्रीवास्तव ने निगरानी की।

– सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में मुख्य वित्त लेखाधिकारी श्री महामिलिंद लाल निरीक्षण हेतु पहुंचे।

– गोमती नगर वार्ड का निरीक्षण मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह ने किया।

– रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री विनय राय मौजूद रहे।

– बालागंज वार्ड का निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त श्री विनीत सिंह ने किया।

– अंबेडकर नगर वार्ड का निरीक्षण नगर सहायक नगर आयुक्त श्री विकास सिंह ने किया।

– वहीं शंकरपुरवा वार्ड में सहायक नगर आयुक्त श्री रामेश्वर प्रसाद ने सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सुबह से शुरू हुए इस निरीक्षण में गली-कूचों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में विशेष रूप से नालियों और सीवर लाइन की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। जहां-जहां जलभराव और कूड़े के ढेर पाए गए, वहां तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर कार्यवाही की गई।

निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें जागरूक भी किया कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिड़काव कराएं और अपने स्तर से भी स्वच्छता में सहयोग करें।

नगर निगम का यह विशेष अभियान 30 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत शहर के सभी 110 वार्डों में रोज़ अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में भेजा जा रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सतत निगरानी से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *