रायबरेली के डलमऊ बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की दुश्वारियां,बच्चों की शिक्षा पर संकट जिम्मेदार सिर्फ जिम्मेदार होते है

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सरकार व उच्च अधिकारियों द्वारा जनहित में कार्यों के लिए छूट दिए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत अलग ही तस्वीर पेश करती है। अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमाने में मशगूल रहते हैं और जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं दिखता। ग्रामीणों की बार-बार की शिकायतों पर भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। नतीजतन जब हालात हद से बाहर हो जाते हैं तो जनता को सड़कों पर उतरकर शोर-शराबा और प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ता है।इसी क्रम में डलमऊ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जमाल नगर मोहद्दीनपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को हताश होकर जोरदार प्रदर्शन किया। गांव जाने वाला मुख्य रास्ता बाढ़ और कीचड़ से जलमग्न है, जिससे बच्चों और राहगीरों का आना-जाना दूभर हो गया है। आए दिन कोई न कोई फिसलकर चोटिल हो रहा है। स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है।ग्रामीण राधिका, संजू रानी, प्रेमा, आशा देवी, मंजू, आरती, अंशिका, लालती, आंचल, समरजीत, सुरेश, हिमांशु, दिव्यांशु, रौनक, अरविंद, हरिकृष्ण, संदीप कुमार, रामखेलावन, प्रदीप कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि मार्ग पर खड़ंजा निर्माण की मांग बार-बार प्रधान व खंड विकास अधिकारी से की गई है। प्रार्थना पत्र भी सौंपे गए, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी अशोक सचान से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *