पटना के दनियावां में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; गंगा नहाने जा रहे सात लोगों की मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *