ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
विकासखंड अंतर्गत बाबा बैजनाथ धाम के लिए कावड़ियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार विकासखंड अंतर्गत वृहस्पतिवार को 91 कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ ,सभी कांवड़ियां ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर श्री बरखंडी महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर(ठाकुरद्वारा) में दर्शन कर अपने आराध्य भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी राज दीक्षित उर्फ राज भैया और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने सभी कांवड़ियों को अंगवस्त्र वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी यात्रा सफल सुगम हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। सभी कांवड़िया प्रति वर्ष की तरह सुल्तानगंज से गंगाजल भर के 120 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचते और भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते है। कांवड़ियों की मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करता है भगवान उसकी मनोकामना पूरी करते है।