ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ लेखिका रीना त्रिपाठी
मोहनलालगंज का प्राथमिक विद्यालय लालपुर बच्चों के लिए पुनः खुला।
मोहनलालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक मोहनलालगंज विनोद वर्मा के आग्रह पर और गांव वालों की मांग का सम्मान करते हुए 22 अगस्त 2025 को प्राथमिक विद्यालय लालपुर को युग्मन का आदेश निरस्त करते हुए पुनः बच्चों के लिए खोल दिया गया। आज गांव वालों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ बच्चों और शिक्षकों का स्वागत किया और मिठाई वितरण की।
पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा ने बताया कि बच्चे ही देश का भविष्य है बच्चों की बेहतर शिक्षा और विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। गांव से दूर छोटे बच्चों का जाना मुश्किल था और सभी अभिभावक प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते इसी समस्या को लेकर उचित आपत्ति पूर्ण कारण बताने पर सरकार ने गांव की जनता का सम्मान किया और खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने युग्मन का आदेश निरस्त कर पुन: विद्यालय खोलकर यह सिद्ध किया कि बच्चों की शिक्षा से बढ़कर और कुछ नहीं है । मार्जिंग से बाद रायबरेली मोहनलाल गंज राजमार्ग से होकर बच्चे नए विद्यालय में जाने को मजबूर थे ।एकतरफ जहां परिजनों के ऊपर रोज ही किसी दुर्घटना का डर बना रहता था जिसकी अभिभावक लगातार आपत्ति जता रहे थे इस कारण शिक्षा विभाग को मेरे द्वारा ज्ञापन दिया। आज विद्यालय खुलने से सभी अभिभावक खुश हैं, गांव में खुशी का माहौल है इसके लिए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।
प्राथमिक विद्यालय लालपुर की प्रधानाध्यापक वंदना श्रीवास्तव ने अपनी पूरी ऊर्जा और संवेदना के साथ बच्चों को पढ़ाने का आश्वासन गांव वालों को दिया। विद्यालय में किरण मिश्रा सहायक अध्यापक कीर्ति पाल व सुषमा वर्मा शिक्षामित्र उपस्थित रहे और सभी ने विद्यालय में बच्चों का स्वागत किया।
गांव लालपुर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जन, युवा शक्ति और महिलाएं तथा अभिभावक सहित जनप्रतिनिधि आज सुबह से ही विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का बहुत ही सकारात्मक के साथ ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मुख्य रूप से पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा, राम चरण रावत आलोक मिश्रा, राकेश वर्मा ,नवीन मिश्रा, अनुज, बबलू ,मथुरा, महेश ,रामप्रसाद
कल्लू ,रामजीवन, भल्लन, मुन्ना शुकुरू, गोलू, रमन, सुरेश ,पंचम, शशांक पटेल सहित सैकड़ो ग्रामवासी व अभिभावक गण उपस्थित रहे।