लखनऊ की सड़कों व ड्रेनेज सुधार हेतु विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से की उच्च स्तरीय समीक्षा की मांग

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सम्पादक प्रवीण सैनी

लखनऊ राजधानी लखनऊ में हर वर्ष बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली जलभराव, सड़कों की दुर्दशा और ड्रेनेज व्यवस्था की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर इन मुद्दों पर उच्च स्तरीय समीक्षा का अनुरोध किया है।

डॉ. सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि राजधानी की जनता को मानसून के दौरान विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई क्षेत्रों में जलभराव, नालों के अवरुद्ध होने और सड़कों पर गड्ढे बनने की स्थिति सामने आती है, जो कि नगर निगम एवं नगर विकास विभाग के कामकाज में और अधिक सतर्कता एवं निगरानी की आवश्यकता को दर्शाती है।

*डॉ. सिंह द्वारा पत्र में रखे गए मुख्य बिंदु:*

1. नालों की नियमित और वैज्ञानिक सफाई की आवश्यकता।

2. नई बनी सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निगरानी व्यवस्था।

3. आलमबाग, राजाजीपुरम, चारबाग, इन्दिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, हजरतगंज और सरोजनीनगर जैसे क्षेत्रों में जलभराव की रोकथाम हेतु विशेष कार्ययोजना।

4. अधिकारियों एवं अभियंताओं की स्पष्ट जवाबदेही तय हो।

लखनऊ के लिए दीर्घकालिक फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए, जिसमें आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक, जीआईएस मैपिंग और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग हो।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि एक स्वतंत्र मॉनिटरिंग कमेटी गठित की जाए, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल कर कार्यों की समय-सीमा व गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि, “लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और यहां की स्थिति पूरे राज्य की छवि का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए यह आवश्यक है कि राजधानी का शहरी ढांचा सुदृढ़, आधुनिक और दीर्घकालिक दृष्टि से योजनाबद्ध हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *