नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाए जा अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत मंत्री सुरेश खन्ना एवं महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा निकुंज पार्क वृंदावन में किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: शहर को हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को वृंदावन योजना के सेक्टर-8 स्थित राधा निकुंज पार्क में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पार्क परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपित किया और कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह अभियान समाज को हरियाली संरक्षण की दिशा में एक सार्थक संदेश दे रहा है।

कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने फाइकस बेंजामिना का पौधा लगाया और कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” पहल नागरिकों को अपनी मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनोखा अवसर देती है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।

कार्यक्रम में माननीय पार्षद श्री सौरभ सिंह मोनू जी एवं पार्षद श्री हिमांशु अंबेडकर जी द्वारा फाइकस बेंजामिना का पौधा लगाया, पार्षद प्रतिनिधि श्री संजीव अवस्थी और श्री मनोज रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण में भागीदारी की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने भी फाइकस बेंजामिना का पौधा लगाते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल होगा जब हम पौधों की नियमित देखरेख करेंगे। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने फाइकस बेंजामिना का पौधा रोपित कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से जोनल अधिकारी श्री अजीत राय, उद्यान अधीक्षक श्री शशिकांत और श्री गंगाराम गौतम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत कुल 400 पौधे लगाए गए जिनमें लाल चंदन, आम, अमरूद, सिंदूर, बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन जैसे औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे सम्मिलित रहे। इन पौधों के चयन का उद्देश्य नागरिकों को न केवल हरियाली प्रदान करना है बल्कि औषधीय और पोषण से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि न केवल मंत्री, महापौर और अधिकारियों ने पौधारोपण किया, बल्कि सभी माननीय पार्षदगणों, नगर निगम अधिकारियों और क्षेत्र की जनता ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। स्थानीय नागरिकों की इस सहभागिता ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

माननीय मंत्री जी ने इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई कि वे पौधों की सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरित वातावरण देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *