सांसद सीमा द्विवेदी ने की महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को माननीय सांसद आदरणीय श्रीमती सीमा द्विवेदी का आगमन हुआ। इस दौरान माननीय महापौर ने उनका स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की। बैठक में नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे विकास एवं स्वच्छता कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। माननीय महापौर ने माननीय सांसद को शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता प्रबंधन और स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी। माननीय सांसद सीमा द्विवेदी जी ने नगर निगम की पहल की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से लखनऊ को और स्वच्छ व स्मार्ट बनाने में सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *