लखनऊ खालसा चौक सीमित सिख समाज का आभार समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल का हुआ गर्म जोशी से स्वागत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ
आलमबाग स्थित खालसा चौक समिति द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सिख पंजाबी समाज ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन श्रीमती चरणजीत गांधी जी को नगर निगम लखनऊ का उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं और समाज के प्रति सहयोग एवं सहभागिता की भावना को सराहा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, पूर्व सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, मंडल अध्यक्ष श्री राजन वर्मा, उपाध्यक्ष नगर निगम लखनऊ श्रीमती चरणजीत गांधी, पार्षद श्री पीयूष दीवान, श्री हिमांशु अंबेडकर, श्री लखविंदर, पार्षद प्रतिनिधि श्री सुधीर मिश्रा बबलू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने सिख समाज और नगर निगम नेतृत्व के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की मजबूत कड़ी को और सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *