निशातगंज में गणेश पूजा में महापौर सुषमा खर्कवाल हुईं सम्मिलित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ
अक्षयवर मल्ल पार्क, पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज में बुधवार को आयोजित गणेश पूजा में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सम्मिलित हुईं। उन्होंने गणपति बप्पा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश सिंह गब्बर, पूर्व पार्षद श्रीमती दीपांजलि सिंह, ब्रह्मकुमारी से चारु दीदी, श्रीमती निर्मला सहाय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धा और भक्ति से सम्पन्न यह आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *