यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
प्रधान संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली
तीस जुलाई दो हजार चौबीस लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा द्वारा आज दिनांक तीस जुलाई को नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को दिनांक एक अप्रैल दो हजार पांच से दिनांक इकतीस बारह दो हजार इक्कीस के विनियमित कर्मचारियों के वेतन से काटी गई भविष्य निधि धनराशि आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में पत्र दिया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया है कि शासन के निर्देशानुसार लम्बित धनराशि एन पी एस खातों में नगर निगम प्रशासन द्वारा भेजे जाने वाली अंशदान धनराशि राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त होने धनराशि से भेजें जाने का आश्वासन देते हुए अग्रिम कार्यवाही मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया गया