बनारस सावन में काशी के कोतवाल1008 बाबा कालभैरव नाथ का हुआ वार्षिक श्रृंगार झांकी देख गदगद हुए भक्त एक सौ एक बर्फ की सिल्लियों से सजा बाबा का दरबार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी काशी के कोतवाल श्री श्री 1008 बाबा काल भैरव नाथ जी का वार्षिक हिम श्रृंगार की झांकी मंगलवार को भव्य रूप से सजायी गयी। देर रात तक भक्तों ने बाबा के चरणों में हाजिरी लगायी और जीवन मंगल की कामना की। बाबा के हिम श्रृंगार में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी रही। कतारबद्ध होकर भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन किया। मंदिर के पुजारी व सेवक पवन उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह बाबा का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके पश्चात सिंदूर व तेल का लेपन पर चोला चढ़ाया गया, विभिन्न सुगंधित पुष्पों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। मंगलाआरती के बाद मंदिर का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। सुबह से ही बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान कोलकाता से आए हुए कारीगरों द्वारा देशी विदेशी फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया था। मंदिर की अद्भूत झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षण करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *