यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर देर रात बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तो को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिसमें एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे ने एम्स जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दर्दनाक भीषण सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनो को रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पुर मजरे सूरजपुर के रहने वाले शिवशंकर रावत उम्र 28 वर्ष पुत्र भाईराम जो शिवगढ थाना क्षेत्र के बैंती बाजार निवासी अपने दोस्त पप्पू 30 वर्ष पुत्र रामफल और यहीं के रहने वाले रोहित साहू उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश साहू के साथ बछरावां से अपाचे बाइक से देर रात करीब 11.30 बजे घर के लिए लौट रहे थे तभी बांदा-बहराइच हाइवे पर प्याम खेड़ा के निकट आर.के.धर्म कांटा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने तीनो को रौंद दिया जिससे शिव शंकर रावत की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रोहित साहू और पप्पू लहूलुहान हो गए, जिन्हें गम्भीर हालत में 112 के सिपाहियों ने दोनो को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया जहां से दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार की पश्चात उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस रोहित साहू और पप्पू नाम के युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल लायी थी, प्राथमिक उपचार की पक्ष जिन्हें रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था।