जयपुर-आगरा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर से भिड़ी कार; 6 की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई।

हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ। कालाखो गांव के निवासी छह युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। फिर अचानक कार बेकाबू हो गई और हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची। तभी एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाद में दो और युवक ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *