यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन यानी 9 मार्च को होने की संभावना है. कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन नोटिस दिया.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘मंगलवार दोपहर 1:14 बजे, हमने रूल 94सी रूल्स एंड प्रोसीजर के तहत स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पेश किया.’ कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कुल 118 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साइन किए हैं.
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी सांसदों ने ‘खुलेआम पार्टीबाजी’ का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बोलने नहीं दिया गया. सूत्रों ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में स्पीकर के खिलाफ चार घटनाओं का जिक्र किया गया है.