लखनऊ नगर निगम द्वारा जानकीपुरम सेक्टर जे एवं चांद गंज क्रासिंग क्षेत्र में पालीथीन और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाया गया सख्तअभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नगर निगम उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में जोन-03 के अन्तर्गत जानकीपुरम सेक्टर-जे एवं चाँदगंज क्रॉसिंग से एफ.आई. प्लाजा तक पॉलीथीन रोकथाम तथा गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान —
– गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध कुल 11 चालानों के माध्यम से ₹8,100/- की वसूली की गयी।
– पॉलीथीन पाए जाने पर कुल 06 चालानों के माध्यम से ₹20,500/- की वसूली की गयी।
इस प्रकार कुल 17 चालानों के माध्यम से ₹28,600/- की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा करायी गयी।

अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री सुमित मिश्रा, श्री पुष्कर सिंह पटेल, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी, प्रवर्तन दल-296 के कर्मियों तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *