प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़(रायबरेली) थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति, सास तथा नन्द, नन्दोई सहित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को शिवगढ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा में सदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित कृष्णावती (20) पत्नी हंसराज की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के ससुरालीजनों का कहना था कि महिला ने फांसी लगाई थी जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं मायके पक्ष के लोग बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ ही मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी थी।
बुधवार की देर शाम मृतका का शव पीएम से लौटने के बाद गुरुवार को परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मायके हिन्दूगंज में मृतका का अंतिम संस्कार किया।पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई रजनीश की तहरीर पर मृतका के पति हंसराज, सास शीला पत्नी कंधई, नन्द , नन्दोई सहित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हिंदूगंज मजरे बदावर गांव के स्वर्गीय संतराम पासी की बेटी कृष्णावती की शादी जून 2025 में रायपुर नेरुवा निवासी हंसराज पुत्र कंधई के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ हुए थे। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति,सास तथा नन्द, नन्दोई के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।