ईरान में अचानक कांपने लगी धरती, अटैक के साये के बीच आया भूकंप, कहीं न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं?

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 ईरान में अमेरिकी अटैक का खतरा मंडराया हुआ है. कभी भी अमेरिका मिसाइलें और गोले-बारूद की बौछार कर सकता है. इस बीच ईरान में उस वक्त खलबली मच गई, जब अचानक धरती कांपने लगी. जी हां, साउथ ईरान में आज यानी गुरुवार को जबरदस्त भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर भागने लगे. पहली नजर में तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे हमला हो गया हो. सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कहीं ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं किया?दरअसल, ईरान में आए इस भूकंप से पूरा साउथ ईरान थरथरा गया. दक्षिणी ईरान में आए 5.5 तीव्रता के भूकंप से ने सबको चौंका दिया.  यह भूकंप ईरान के स्थानीय समय में सुबह 7:13 बजे के आसपास था. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 27.36 डिग्री उत्तर अक्षांश और 52.60 डिग्री पूर्व देशांतर पर था, जो फार्स प्रांत के मोहर शहर से करीब 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिससे यह काफी तेज महसूस हुआ.

अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. ईरान में ऐसे वक्त में भूकंप आया है, जब अमेरिका के अटैक का खतरा मंडराया हुआ है. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिका 22 फरवरी तक ईरान पर अटैक कर देगा. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं कर लिया? यह भूकंप कहीं उसका असर तो नहीं है. वैसे भी ईरान लगातार न्यूक्लियर टेस्ट करने की फिराक में है. अमेरिका यही होने नहीं देना चाहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *