सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, कुल ₹42,000 जुर्माना वसूला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– जोन-7 में प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त, गंदगी फैलाने वालों पर भी सख्ती

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न जगहों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री अजीत कुमार राय के नेतृत्व में कुर्सी रोड, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, दसौली मोड़ के आसपास प्रतिबंधित पॉलीथीन, गंदगी एवं तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री रूपेंद्र भास्कर, श्री बृजेश प्रजापति, चैम्पियन टीम एवं 296 प्रवर्तन दल उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया। जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई उनमें रिजवान, स्पीड जनरल स्टोर एंड स्टेशनरी, मुकेश किराना स्टोर, कुर्सी रोड मुर्गा मंडी तथा सुनील जनरल स्टोर शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों से कुल 9 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई।

नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध 34,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 8,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 42,000 रुपये की धनराशि नगर निगम द्वारा जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *