यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बिहार विधानसभा का मंगलवार को चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने आरोप लगाया कि बिहार में लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी. इसी के साथ सदन में हंगामा शुरू हो गया. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अगर बिहार सरकार चलेगी नहीं तो चौकीदारों और दफादारों की पूर्ति कौन करेगा?आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि “बिहार के संपूर्ण चौकीदार-दफादार अपनी मांग के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे थे. उनको इतनी बर्बरता से पुलिस ने मारा है तो क्या लोकतंत्र में अपनी मांगों को मांगने का अधिकार नहीं है. अगर माननीय न्यायलय ने कानून में संशोधन करने को कहा तो बिहार सरकार क्यों नहीं करना चाहती है?” इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी कि बिहार में लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी.विपक्षा की नारेबाजी को सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया और वह खड़े हो गए. उन्होंने आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि बेमतलब मत बोलिए, सरकार नहीं चलेगी. आपकी संख्या कितनी कम है आप बैठिए. आप कितना कम हो गए हैं? आप लोगों की कितनी संख्या है? हम लोगों की संख्या को देखिए? हम लोग 202 हैं.