यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार 2 लोगों को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़, वहीं दूसरा गम्भीर रुप से घायल है। घटना शिवगढ़़ क्षेत्र के पाराकला गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम हरचन्दपुर के कठवारा गांव निवासी छीटूलाल उम्र 65 वर्ष गांव के ही अशोक कुमार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए भटसरा गांव जा रहे थे। तभी पाराकला गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल छीटूलाल को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राहत न मिलने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेजा गया जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई, वहीं अशोक कुमार का अस्पताल मेला चल रहा है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जिनका रो-रोकर बुराहाल है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक की पुत्री अंजूलता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है, मामले की जांच प्रताप की जा रही है।