गूढ़ा-चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग बदहाल ! ग्रामीणों में रोष, किया प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

शिवगढ़,रायबरेली। पीएमजीएसवाई विभाग की लापरवाही से वर्षों से जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील गूढ़ा-चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग का नवीनीकरण पिछले एक साल से अधर में लटका होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ने जोरावर खेड़ा के पास सड़क पर खड़े होकर पीएमजीएसवाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा जल्द ही नवीनीकरण कार्य शुरू न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब हो कि एक साल पूर्व टेण्डर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक नवीनीकरण शुरू नहीं हो सका। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में पीएमजीएसवाई विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है, जल्द नवीनीकरण शुरू न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही है। समाजवादी पार्टी के भौसी सेक्टर प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि करीब 9 किमी लम्बे गूढ़ा-चन्दापुर वाया बेड़ारु सम्पर्क मार्ग के पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील होने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोनू हाण्ड़ा का कहना है कि सम्पर्क मार्ग के जर्जर एवं बदहाल होने से राहगीर गड्ढो में गिरकर आए दिन हादसों का शिकार होते रहते हैं। आलम यह है कि सड़क को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढ़ों में सड़क। प्रदर्शन कारियों की माने तो एडम गोड़वी की ये पंक्तियां “तुम्हारी नजरों में गांव का मौसम गुलाबी है मगर ये दावे झूठे हैं ये आंकड़े किताबें हैं चरितार्थ हो रही हैं।” इस सम्पर्क मार्ग का जल्द नवीनीकरण कार्य शुरू न होने पर राष्ट्रीय कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार रावत, बंकागढ़ प्रधान दुर्गेश बहादुर, रोहित गौतम, दिनेश यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

संबंधित ठेकेदार को भवानीगढ़ सूरजपुर सम्पर्क मार्ग तथा गूढ़ा- चंदापुर सम्पर्क मार्ग का नवीनीकरण कराना है जिसमें ठेकेदार ने भवानीगढ़-सूरजपुर सम्पर्क मार्ग पर नवीनीकरण कार्य शुरू करा दिया है,जिस पर काम समाप्त करने के बाद इस सम्पर्क मार्ग पर नवीनीकरण कार्य शुरू करेगा, हर हाल में 31 मार्च तक इस सम्पर्क मार्ग पर नवीनीकरण कार्य पूरा हो जाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *