यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
प्रिय शिव भक्तों, आप को जानकर हर्ष होगा कि हमारे मवाना नगर में अमर सिटी कालौनी गौशाला के सामने,हस्तिनापुर रोड पर भक्तो के सहयोग से विगत महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान चन्द्रमा धारी नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्रतिष्ठा हो चुकी है। मॉ नर्मदा नदी में पाए जाने वाले स्व निर्मित स्वयं सिद्ध नर्मदेश्वर महादेव की महिमा शास्त्रों में सभी शिवलिंगों से अधिक फलदायी बताई गई है। साक्षात शिव का प्रतिरूप माने जाने वाले नर्मदेश्वर महादेव की पूजा अनन्त कोटि फलदायी है।शास्त्र कथन है कि जो पुण्य मा गंगा स्नान से मिलता है उससे कई गुणा फल मा नर्मदा के दर्शन मात्र से मिलता है।भगवान शिव की पूजा अर्चना जलाभिषेक करने वाले भक्तो को जो पुण्य मिलता है उससे कई गुणा फल नर्मदेश्वर शिवलिंग के दर्शन मात्र से मिल जाता है।इस शिवलिंग की जो भक्त श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना आराधना कर जलाभिषेक करते है उसकी सभी मनोकामना भगवान भोलेनाथ शीघ्र पूर्ण कर देते है। इनकी पूजा करने वाले की अकाल मृत्यु नही होती।सिध्द साध्वी सुशीला माताजी के अनुसार आने वाले वर्षों में अनेक आपदाओं से भयंकर त्रासदी से जनहानि का योग बन रहा है। नर्मदेश्वर भगवान की पूजा अर्चना से भावी संकटो से मुक्ति मिल सकती है।