लखनऊ में नगर निगम का सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई सामान जब्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण तथा उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा शुक्रवार को सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, नाली-नालों तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

जोन-7 के जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में 27 फरवरी 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आजाद मार्केट सी-ब्लॉक, विधायक जी वाली रोड, कुकरैल बंधा शक्तिनगर क्षेत्र तथा जेए धर्म कांटा कल्याणपुर के आसपास सड़कों एवं नाली-नालों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और अस्थायी ढांचों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 ठेलियां, 2 तराजू, 2 प्लास्टिक टेबल, 2 कुर्सियां तथा एक लोहे का काउंटर जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।
यह कार्रवाई अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम तथा टीम-296 की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *