लखनऊ वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने छह करोड़ दस लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), लखनऊ के 6 करोड़ 10 लाख धनराशि के विभिन्न 25 विकास कार्यों का शिलान्यास वरिष्ठ भाजपा नेता अध्यक्ष, फिक्की YLF उत्तर प्रदेश नीरज सिंह ने किया ।
सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा विधायक योगेश शुक्ला और अंजनी श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विकास कार्यों में जिसमें पश्चिम , उत्तर , बक्शी का तालाब , सरोजनीनगर तथा पूर्वी विधानसभा की सड़कें सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम में डॉ नीरज सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा नागरिकों को आधारभूत सुविधाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में दिवाकर त्रिपाठी राघवेंद्र शुक्ला , क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार यादव सहित पश्चिम मंडल के अध्यक्षगण — श्री दीप प्रकाश सिंह (मंडल 1), श्री विमल चौधरी (मंडल 2), श्री सोमेंद्र पांडे (मंडल 3), श्री संदीप तिवारी (मंडल 4), महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती जया शुक्ला जी, महानगर मंत्री डॉ. यू.एन. पांडे जी, श्री अशोक श्रीवास्तव जी, श्रीमती अनीता जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री श्री मोहम्मद अनीस जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु 10 प्रमुख विकास कार्यों के प्रस्तावित प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं—
हैदर कैनाल पर 11.48 किमी लंबी एलिवेटेड फोरलेन सड़क का निर्माण (डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय मोहन रोड हाईवे से राजाजीपुरम, बालाजी मंदिर, मवैया, चारबाग होते हुए कालिदास मार्ग तक)।
अवध चौराहे से आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सड़क के अंतर्गत पुराने पारा थाना (मणि महेश्वर शिव मंदिर) से हंस खेड़ा रोड की ओर ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण।
पाल तिराहा से लाल मस्जिद, आलमनगर पुल तक सड़क चौड़ीकरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम से धनिया मेहरी पुल, संगम सिटी, कनक सिटी रिंग रोड होते हुए दुबग्गा तिराहा टीओपी टावर तक शारदा नहर खंड-2 के अंतर्गत एलिवेटेड फोरलेन सड़क निर्माण।
निबाड़ाज चौराहे से पत्थरकट्टा मोहन रोड तिराहा तक कैंपबेल रोड का चौड़ीकरण, डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना।
सोना विहार, सदातगंज वार्ड से भपटामऊ, न्यू हैदरगंज-2 वार्ड, आलमनगर साइडिंग रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण।
आलमनगर सैटेलाइट स्टेशन पर एक निकासी द्वार बादशाह खेड़ा की ओर तथा आलमनगर दक्षिण में द्वितीय निकास द्वार का निर्माण।
दुबग्गा चौराहे से कन्हैया माधवपुर-2, न्यू हैदरगंज-2 एवं न्यू हैदरगंज-3 वार्ड होते हुए केसरखेड़ा तक शारदा नहर पर लगभग 12 किमी आरसीसी नाला निर्माण।
लेबर कॉलोनी वार्ड के नंदा खेड़ा में सुमनपुर झील का अमृत योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण।
स्मार्ट सिटी/अमृत योजना के अंतर्गत पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डों में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत एवं नई सीवर/पाइप लाइन का निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *