केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन एवम् सम्मान समारोह कार्यक्रम सहकारिता भवन में हुआ आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अधिवेशन सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग , हजरतगंज में आयोजित किया गया , जिसमें कुंवर मानवेंद्र सिंह जी, सभापति विधान परिषद, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं एम एल सी अनूप गुप्ता एम एल सी पवन सिंह जी ,राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी,समाजसेवी नम्रता पाठक जी , पूर्व DGP सूर्य कुमार शुक्ला जी , पूर्व संसद अनिल शुक्ला वारसी जी, पनकी कानपुर महंत श्री श्री 1008 आदरणीय कृष्ण दास जी महाराज, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी जी, लोकजनशक्ति पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला आरती पाण्डेय जी, क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के साथ साथ अन्य हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई जज, आई पी एस और राजनेता और ब्यूरोक्रेट शामिल रहे ।

कार्यक्रम में खैराबाद का इतिहास बदलने वाले हिंदूवादी शेर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आदरणीय *अभिषेक गुप्ता बबलू* उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों के साथ साथ लखनऊ की नामचीन 50 समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें धीरज गिहार, प्रदेश अध्यक्ष सहयोग विकास समिति, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान,अजय अवस्थी, दीपू शुक्ला, जयंती शुक्ला, अभय तिवारी, पवन कुमार सोनी, आकांक्षा आनंद, नमिता पांडे, नवीन कोहली, शरद मेहरोत्रा, आशुतोष अवधवाल, अंशुल पाठक, रोसल नबियार, वंदना गुप्ता, सुमति राज गुप्ता,मीना पांडे,कीर्ति श्रीवास्तव, मनीष पंडित, प्रीति वार्ष्णेय, बीना गुप्ता,हेमा पांडे आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में किया गया है ,जिसमें कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश सिंह एवं एन के सिंह जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थापक डॉ अतुल मिश्रा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश तिवारी जी के साथ कई राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की उपस्थिति रही ।
समाजसेवी संस्थाओं को चिह्नित करने का कार्य एन जी ओ प्रकोष्ठ की प्रभारी रूबी राज सिन्हा जी, एंजेल प्रवीण, रिची राज सिंहा और उनकी टीम के द्वारा किया गया है ।
कार्यक्रम का आयोजन एक्जोटिक अंशिका इवेंट कंपनी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में एक जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *