नीतीश कुमार से मिलने पहुंचेआर जे डी विधायक फैसल रहमान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

16 मार्च को राज्यसभा के हुए चुनाव में राजद के ढाका के विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे. कांग्रेस के तीन विधायक और राजद के एक विधायक के वोटिंग में शामिल नहीं होने के कारण राजद उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा था. राजद के बागी विधायक फैसल रहमान के गुरुवार को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. राजद की तरफ से अभी तक बागी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की जानकारी राजद के बागी विधायक फैसल रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से दी है. फैसल रहमान ने पोस्ट में कहा है कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की.

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *