न्याय के प्रहरी बने सशक्त – डॉ. राजेश्वर सिंह का डिजिटल विजन: 20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप, 80 और को मिलेगा लाभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अनुभव का सम्मान, समर्पण को सलाम – डॉ. राजेश्वर सिंह ने 85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया सम्मान, समर्पण और अनुभव को किया नमन

लखनऊ इंद्रदेव सिंह मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्व. इंद्रदेव सिंह (एडवोकेट) द्वार के लोकार्पण एवं अधिवक्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक सरोजनीनगर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अधिवक्ता परिवार के बीच पूर्व जल शक्ति मंत्री एवं एमएलसी श्री महेंद्र सिंह जी और एमएलसी श्री रामचंद्र प्रधान जी के साथ सहभागिता की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में स्व. इन्द्रदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को याद करते हुए विधायक ने कहा कि स्व. इन्द्रदेव सिंह जी ने युवाओं और अधिवक्ताओं के लिए जो कार्य किए, वे प्रेरणादायक और अविस्मरणीय हैं।

अधिवक्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा जाएगा।

*अधिवक्ता सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल: सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सहयोग और वरिष्ठों को नमन:*

*न्याय के प्रहरी बने सशक्त—अधिवक्ता परिवार के लिए सुरक्षा और सम्मान की पहल – दिवंगत अधिवक्ताओं की धर्मपत्नियों के प्रति संवेदना – 10 मातृशक्तियों को ₹1-1 लाख की सहायता*

दिवंगत अधिवक्ताओं की धर्मपत्नियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हर परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर 10 मातृशक्तियों को ₹1-1 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और संवेदना का एक छोटा सा प्रयास है, जिससे उन्हें यह एहसास हो कि वे अकेली नहीं हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिवार के प्रत्येक सदस्य का सम्मान और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, और उनके दुख-सुख में साथ निभाना उनका कर्तव्य है।

*20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप वितरित किए*

देश और प्रदेश में डिजिटल प्रगति का उल्लेख करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में न्यायिक प्रणाली भी तेजी से डिजिटल हो रही है, जिसमें करोड़ों पन्नों का डिजिटलीकरण और लाखों मामलों की ई-फाइलिंग शामिल है।

डिजिटल युग में अधिवक्ताओं की भूमिका पर बल देते हुए विधायक ने कहा कि अधिवक्ता समाज को भी तकनीकी रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज देश के विभिन्न न्यायालयों में करीब 660 करोड़ पन्नों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है और लगभग 1.07 करोड़ मामलों की ई-फाइलिंग की गई है। विधायक ने कहा कि 29 वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगभग 9.81 करोड़ ट्रैफिक चालानों की कार्रवाई हुई है, जिनमें से 8.74 करोड़ का निस्तारण भी किया जा चुका है, जबकि 2444 ई-सेवा केंद्रों के जरिए आम जनता को न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी दिशा में 20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप वितरित किए गए तथा 80 अन्य अधिवक्ताओं को भी भविष्य में लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

*85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं सम्मान*

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता केवल विधि के जानकार नहीं, बल्कि न्याय और मूल्यों के सच्चे पथप्रदर्शक हैं, जिनकी तपस्या और समर्पण से ही न्याय व्यवस्था मजबूत बनी है। इस अवसर पर 85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ऑफिस बैग, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह सम्मान उनके जीवनभर के संघर्ष, समर्पण और न्याय के प्रति उनकी निष्ठा को नमन है।

*पूर्व जल शक्ति मंत्री व सदस्य विधान परिषद महेंद्र सिंह ने कहा*

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जल शक्ति मंत्री व सदस्य विधान परिषद महेंद्र सिंह ने स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को याद करते हुए कहा 1944 में बलिया में जन्मे इंद्रदेव सिंह वहां से चलकर लखनऊ आते हैं। 1966 में लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट करते हैं। विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बनते हैं। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का आंदोलन खड़ा करते हैं। इसके लिए संसद में जाकर पर्चे तक फेंकने वाले स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को मैं बार-बार नमन करता हूं। इसके आगे उन्होंने सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के लिए कहा कि 1952 से अब तक कई विधायक आए और चले गए किंतु जनता जनार्दन के दिलों में राज करने वाले हमारे राजेश्वर सिंह ने इस क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है। प्रशासनिक कार्य करते हुए भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा अतुलनीय रही।

*एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा*

कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को याद करते हुए कहा कि छात्र जीवन में जब हम लोगों ने राजनीति शुरू की और सरकारों का विरोध शुरू किया तो हमारी सहायता करने के लिए स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह सदैव तत्पर रहे। उनकी सहायता व मार्गदर्शन से ही लखनऊ के कई युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर स्व. इन्द्रदेव सिंह की धर्मपत्नी नयनतारा सिंह, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, राजलक्ष्मी सिंह, रामेश्वर सिंह, पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, सेवानिवृत्ति जिला जज आरएन सिंह, परशुराम मिश्रा, जय सिंह, शिव शंकर सिंह शंकरी, राजेश सिंह चौहान, रमेश प्रसाद तिवारी, बृजभान सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह मोनू, लवकुश रावत, संतोष त्रिपाठी, गोविंद प्रताप शुक्ला, राजेश सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, केएन सिंह, संजीव अवस्थी, मनोज रावत, पवन सिंह, रितेश सिंह, अनूप मिश्रा, राम नरेश रावत व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *