यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
आज ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी एवं नगर अध्यक्ष श्री सत्येंद्र पासी जी के संयुक्त नेतृत्व में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी एवं मर्यादा, साहस और सेवा के प्रतीक महाराज निषाद राज जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
यह गरिमामयी कार्यक्रम नगर अध्यक्ष श्री सत्येंद्र पासी जी के आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और दलित उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। वहीं महाराज निषाद राज जी ने अपने त्याग, मित्रता और सेवा भाव से समाज को एकता और समर्पण का संदेश दिया। उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव जी,जिला सचिव अखिलेश शुक्ला जी पूर्व सदस्य AICC पराग प्रसाद रावत जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी जी, नगर पंचायत सतेंद्र पासी जी ब्लॉक अध्यक्षा ममता सिंह जी, कंट्रोल रूम प्रभारी संजय सिंह जी, सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष अर्जित त्यागी,अध्यक्ष न्याय पंचायत वीरेंद्र दीक्षित, शोभनाथ मौर्य, अरुण सिंह,रामू रावत ब्लॉक सचिव मो रईस, काशी प्रसाद जी, राकेश कुमार , कन्हैयालाल, रामफेर , बृजराज रामदेव, दिलीप कुमार, चंद्रवती, अनारकली, पुत्तीलाल,दीनपाल,पुत्तनलाल,रामसजीवन,रामकिशुन, रामअधार, सोनू सिंह, विनोद कुमार, रामकिशोर दीक्षित, रामलाल, हरिराम, रामसमुझ, राजाराम, रामसुमिरन वा ग्रामवासी वा नगर वासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, समरसता और विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।