हरियाणा पानीपत केशव बुक बैंक द्वारा आर्य समाज मंदिर के समीप, अमर भवन चौक, पानीपत में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

पुस्तक वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकें निःशुल्क वितरित की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विधायक प्रमोद विज उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश सिंगला एवं आर्य समाज बड़ा बाजार के प्रधान अजय आर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने संबोधन में प्रमोद विज ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा केशव बुक बैंक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से सशक्त वर्ग से केशव बुक बैंक के इन कार्यों में मदद करनी चाहिए!

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से विजय मनचंदा,राजेश कंसल, अरुण गुप्ता, रोहित आहूजा, सुमित खंडेलवाल, सचिन मित्तल, मोनू गोयल एवं नेहा सिंघल शामिल रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होता नजर आया।

केशव बुक बैंक के संचालक विजय मनचंदा ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है और भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रयासरत रहेगी। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक एवं देवेंद्र पांडेय द्वारा किया गया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *