देश की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हिंदी सिनेमा की मशहूर और सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुरुआत में उनके कार्डियक अरेस्ट की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया कि उन्हें थकान और सीने में संक्रमण की समस्या थी।

-संगीत जगत की अमर आवाज-
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और हर पीढ़ी के दिलों पर राज किया। उनके मशहूर गानों में “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे सदाबहार गीत शामिल हैं, जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

-संघर्ष से शिखर तक का सफर-
उनका संगीत सफर आसान नहीं रहा, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *