यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच कस्बे के जय प्रकाश नगर से एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला जय प्रकाश नगर निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल की पत्नी सुमिता उर्फ वर्षा (28) शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।