यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन नगर के मोहल्ला पटेल नगर से तीन युवक युवती को अपने साथ भगाकर कर ले गए पीड़ित पिता ने उक्त आरोपितों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपित और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला पटेल नगर में एक 20 वर्षीय युवती के घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं 4 लाख रुपये के सोने के जेवरात बनबाये गये थे पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपित सरफराज निबासी मोहल्ला आजाद नगर और उसके तीन साथी उक्त युवती को बहला फुसलाकर शनिवार को घर से भगा कर ले गए साथ ही शादी के जोड़कर रखी गयी 6 लाख रुपये की नगदी एवं चार लाख रुपये की कीमत के सोने के जेवरात आरोपित अपने साथ ले गए जिससे घर में शादी की तैयारी मातम में बदल गयी पीड़ित पिता ने पुलिस को उक्त आरोपित और उसके साथियों पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय का कहना है कि शिकायती पत्र जिसकी जांच की जा रही है एफआईआर दर्ज कर युवती की तलाश की जाएगी