यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोटेदार छूटे पड़े ई-केवाईसी पर दे जोर,31 दिसम्बर तक करें पूर्ण
कोंच जालौन सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और अधिक बनाने के उद्देश्य से एसडीएम ने उचित दर विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह नगर की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की हकीकत जानने निकली उन्होंने रविन्द्र सिंह वर्मा उचित दर विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण कर लिया दुकानदार दुकान खोले मिला मानक बोर्ड तथा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी बोर्ड आदि सभी कुछ लगा हुआ मिला वितरण प्रणाली में प्रयुक्त होने बाली इंपोस मशीन का जब एसडीएम ने निरीक्षण किया तो इपोस मशीन सही पाई गई जितना गेंहू चावल चीनी का स्टॉक अभी लेखों में दर्शाया गया था वह दुकान पर भी पाया गया हालांकि राशनकार्ड धारकों की ई केवाईसी का कार्य अधूरा था दुकान खोलने और बन्द करने का समय भी निश्चित नही था जिस कारण कुछ राशन कार्ड धारकों को राशन लेने में दिक्कत हो रही थी इसके लिए एसडीएम ने दुकानदार को कड़े निर्देश दिए कि वह दुकान निर्धारित समय पर ही खोले और ई केवाईसी का कार्य शतप्रतिशत 31 दिसम्बर से पूर्व करा ले ताकि कोई भी राशन कार्ड धारक को राशन लेने में परेशानी न हो उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी को भी नियमित रूप से कोटेदारों की दुकानों का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए