दिल्ली से अच्छी खबर इंद्रपुरी में बनेगा सात करोड़ का नया फुटओवर ब्रिज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ संपादक अभिषेक उपाध्याय नई दिल्ली

सांसद बांसुरी स्वराज ने बताई परियोजना की खूबियां

नई दिल्ली : दिल्ली के इंद्रपुरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक नए फुटओवर ब्रिज की आधारशिला रखी। इस दौरान पर नई दिल्ली लोकसभा सीट की सांसद बांसुरी स्वराज भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस परियोजना के जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को एक सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा मिल सकेगी।

इन क्षेत्रों को होगा फायदा

इस महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया फुटओवर ब्रिज, 58 वर्ष पुराने जीर्ण-शीर्ण ब्रिज का स्थान लेगा। 1966 में निर्मित मौजूदा ब्रिज की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिसके मद्देनजर यह नया निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। यह नया फुटओवर ब्रिज नारायणा गांव, नारायणा विहार, इंद्रपुरी, बुद्धनगर से लेकर कृषिकुंज उषा रोड तक के लगभग 6 लाख लोगों को कनेक्ट करेगा। इस नई परियोजना में विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

विकास को नई गति मिली : बांसुरी स्वराज

सांसद ने कहा कि इसमें पैदल यात्रियों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी एक सुगम मार्ग का प्रावधान किया गया है। यह नया ब्रिज क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे और आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *