ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा “अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान” 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
अभियान के संदर्भ में भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल जी के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक लखनऊ महानगर में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है। कार्यकर्तागण इस अभियान के अन्तर्गत लखनऊ वासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे, हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो । सभी कार्यकर्तागण उन सभी वरिष्ठ जनों को महानगर कार्यालय मंत्री दीपक शुक्ला को सूचिबद्ध कराकर फिर उन्हें सम्मानित करने का कार्य करेंगे।
*अटल विरासत सम्मेलन*-
अटल विरासत सम्मेलन के तहत 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 की बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमारे जिलें में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी हैं उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगा। श्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा। इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।
कार्यक्रम संयोजक राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, राकेश सिंह, विनायक पाण्डेय, विजय भुर्जी, योगेन्द्र पटेल, जया शुक्ला, दीपक शुक्ला, यू एन पाण्डेय, शिशिर बाजपेई उपस्थित रहें