मोटर साइकिल के रुपये मांगने पर मारपीट कर फोड़ दिया सर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

तीस हजार रुपये में मोटर साइकिल खरीदी गई लेकिन ट्रांसफर होने से पहले ही फाइनेंस कंपनी वाले मोटर साइकिल खींच ले गए तब वापिस अपने रुपये मांगने पर बिक्रेता ने उसकी मारपीट कर दी जिसे बचाने आये लोगों की भी मारपीट करते हुए सर फोड़ डाला
घटना दिनांक 2 फरवरी 2025 समय करीब दोपहर 12.30 बजे की है जब मुहल्ला पटेल नगर निवासी नसीम पुत्र अब्दुल हमीद रोडवेज बस स्टेण्ड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था तभी 5 वर्ष पूर्व मुहल्ला गांधी नगर निवासी बंटी पुत्र नामालूम से प्लेटिना सी टी 100 तीस हजार रुपये में खरीदी थी लेकिन उसे फाइनेंस कंपनी के लोग क़िस्त जमा न होने के कारण छीन ले गए थे वही बंटी से जब रुपये मांगे तो वह गाली गलौच करते हुए जाति एक्ट की धमकी देते हुए अपने साथियों को वुला लिया और लाठी डंडों व सरिया से नसीम को मारने पीटने लगा उसके चिल्लाने पर बीच वचाव कराने आये अकबर चच्चू मिस्त्री व शहीम के ऊपर भी उक्त लोगों ने हमला बोलते हुए सर फोड़ दिया उक्त घटना के सम्बंध में नसीम ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *