बावनपरी का नाच नचाते हुए पकड़े गए जुआड़ी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन खेड़ा चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा एस आई आजिद खान कांस्टेविल दीपक कुमार के साथ शांति व्यबस्था जुर्म जरायम जुआ पकड़ों अभियान के तहत गस्त पर मामूर थे और महेशपुरा रोड से गुजर रहे थे तभी गिरवर नगर के नजदीक सड़क किनारे सार्वजनिक आम रास्ते पर कुछ लोग 52 परी का नाच नचा रहे थे तभी पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए जुआ खेल रहे दिलीप यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी मुहल्ला सुभाष नगर पप्पू पुत्र अली मुहम्मद निवासी आराजी लेन व शब्बीर अहमद पुत्र मुन्नीलाल निवासी मुहल्ला गांधी नगर को 52 अदद ताश के पत्ते व माल फंड व जामा तलाशी में 33 सौ रुपये के साथ दबोच लिया और कोतवाली ले आये जहां पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम में विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *