लखनऊ प्राइमरी स्कूल कल्ली पश्चिम के प्रांगण में मां सरस्वती की बहुत ही खूबसूरत प्रतिमा की स्थापना की गई

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

कल्ली पश्चिम की प्रधानाध्यापक माधुरी देवी ने किया। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय के एक सौ ग्यारहवां वर्ष होने के उपलक्ष में अपनी श्रद्धा के अनुसार बच्चों को संगमरमर की मां सरस्वती की भव्य मूर्ति विधि विधान से स्थापित कर तोहफे के रूप में दी। प्रधानाध्यापक का मानना है कि आने वाली पीढ़ियां हमेशा इस प्रांगण में मां सरस्वती की उपस्थिति से आशीवाद प्राप्त करती रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद के प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी तथा विधायक सरोजनीनगर प्रतिनिधि के तौर पर डॉ.अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बी आर सी के एआरपी ज्ञान प्रताप सिंह,संजय सिंह, भूपेश ओझा,उदय प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थित के साथ विद्यालय प्रांगण के वरिष्ठ शिक्षक विनमोल सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए, माधुरी देवी के इस प्रयास की सराहना की और मां सरस्वती के इस प्रांगण में उनका साक्षात मूर्ति रूप में स्थापना वाकई शिक्षार्थियों के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा ऐसा कहा।
उन्होंने बच्चों को बताया की छह ऋतुओं में वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। प्रकृति के विभिन्न रंगों से बच्चों को नई ऊर्जा के साथ-साथ प्रकृति के महत्व को समझना होगा। विद्यालय प्रांगण के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *