ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अलीगढ़ जनपद के वरिष्ठ हास्य कवि प्रेम किशोर पटाखा की नई 18 पुस्तकों का लोकार्पण अलीगढ़ में एमएलसी विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में किया गया।इस दौरान स्कूल प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कवि पटाखा ने अपनी इन सभी पुस्तकों की कहानियाँ और बाल कविताएँ वहाँ उपस्थित बच्चों को सुनाईं जिन पर बच्चों ने खूब तालियाँ बजाईं और ठहाके भी लगाए।वहीं कवि पटाखा के पुत्र चित्रकार शिवाशीष शर्मा ने संचालन किया जिसमें उन्होंने बच्चों को बताया कि नोएडा के ओम बुक्स इंटरनेशनल प्रकाशन हाउस ने पहली बार किसी कवि की एक साथ १८ पुस्तकें प्रकाशित की है जो भारत के साथ साथ विदेशों में भी भेजीं जाएँगीं जिससे हिंदी का प्रचार प्रसार विदेशों में बढ़ सके और ये सारी किताबें स्कूल के पुस्तकालय के साथ- साथ बाजार में पुस्तक विक्रेताओं पर भी उपलब्ध कराईं जायेंगी ताकि सभी बच्चे इन्हें पढ़ सकें। इस दौरान अपने संबोधन में एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कवि पटाखा की यह सभी पुस्तकें बच्चों को आनंदित करती हैं तथा शिक्षा भी प्रदान करती हैं।उन्होंने किताबों के सभी शीर्षक पढ़कर बच्चों को सुनाए और ऐसी बाल पुस्तकें हमारे जीवन में क्यों उपयोगी हैं इस पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कवि पटाखा के बाल साहित्य तथा हास्य साहित्य के बारे में बताते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि कवि पटाखा जी समय समय पर उनके विद्यालय में आकर बच्चों को अपनी बाल कविताओं के माध्यम से अच्छी शिक्षा देते हैं।अंत में शिवाशीष शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों,अध्यापकों और बच्चों का आभार व्यक्त किय