आपस में टकराईं दो मालगाड़ी,लोको पायलट और को-पायलट घायल,हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले मे बड़ा रेल हादसा टला है।यहां दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं।एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दो इंजन और एक गार्ड कोच बेपटरी हो गया।हादसे में एक लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल हुए हैं,उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद डीएफसी की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली ट्रैक बाधित हुआ है।रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जल्द से जल्द रेलवे लाइन को चालू कराने का कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के खागा थाना क्षेत्र के गांव पांभीपुर इलाके के न्यू रसूलाबाद और न्यू सुजातपुर के बीच डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर लाइन पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हादसा हो गया।यहां कोयला से लदी खड़ी मालगाड़ी के पीछे से प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही दूसरी मालगाड़ी पीछे से जा टकराई।दूसरी मालगाड़ी में भी कोयला लदा था। जोरदार टक्कर से तेज आवाज गूंज उठी।हादसे से दो इंजन और गार्ड कोच बेपटरी होकर ट्रैक से नीच उतर गए।हादसे से डीएफसी की हावड़ा-दिल्ली अपलाइन बाधित हो गई।हादसे की जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए।घायल लोको पायलट और को-पायलट को अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *