मीना सुगम कर्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच ब्लॉक संसाधन केंद्र में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच, पावर एंजिल सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, जीवन कौशल शिक्षा विकसित व सेल्फ एस्टीम के क्रियान्वयन के लिए उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों की मीना सुगम कर्ताओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को शुरू हुई।
कोंच खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने कार्यशाला की बारीकियों को समझाया, साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बालिका सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। संदर्भदाता डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, डॉ. ममता स्वर्णकार, मनीष कुमार ओझा और प्रमोद कुमार शुक्ला ने कार्यशाला का संचालन किया। इनके द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों, सुगमकर्ता की भूमिका, मीना मंच के गठन तथा मीना मंच के घटकों जैसे आधाफुल कॉमिक बुक्स, प्रगति के पंख, अरमान मॉड्यूल व वीरांगना पोर्टल आदि पर विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यशाला में जेंडर स्टीरियोटाइप, आदर्श रूप, बॉडीटॉक, हानिकारक बॉडीटॉक, मीडिया का आदर्श रूप और रूप-रंग की तुलना आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया ताकि प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालयों में किशोर व किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए बेहतर कार्य कर सकें। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बालिका सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *