महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग दमकल की गाड़ियां मौके पर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

शंकराचार्य मार्ग पर पंडाल में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में आग लगने की एक और घटना सामने आई है। शंकराचार्य मार्ग पर बने एक पंडाल में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

सेक्टर 18-19 के बीच लगी भीषण आग
जानकारी के मुताबिक, आग सेक्टर 18 और 19 के बीच के इलाके में लगी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *