मेरठ से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द,जानें कितने दिनों तक रहेगी रद्द

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ मेरठ से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से 13 दिन रद्द रहेगी।लखनऊ रेलवे मंडल में बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद्द की गई हैं।इसमें राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ ट्रेन संख्या 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 7 से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी,ट्रेन नंबर 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी,नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी।इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली होकर नहीं चलेगी।

बता दें कि ब्लॉक की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस 13 दिन और राज्यरानी के छह दिन न चलने से यात्रियों को परेशानी होगी।सुबह के समय लखनऊ,बरेली,मुरादाबाद,रामपुर की यात्रा के लिए ये ही दोनों ट्रेनें हैं,इनके रद्द होने से यात्रियों को बसों से यात्रा करनी पड़ेगी।

बता दें कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 18 से 24 फरवरी के बीच दो-दो फेरों में वैष्णो देवी कटरा फाफामऊ जंक्शन कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04613 वैष्णो देवी कटरा फाफामऊ जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 18 व 23 फरवरी को वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 3:50 बजे रवाना होगी।ट्रेन जम्मूतवी, कठुआ,पठानकोट,जालंधर,लुधियाना,सानेहवाल,अंबाला, सहारनपुर,रुड़की,मुरादाबाद और बरेली होते हुए रात 11:57 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।यहां पांच मिनट रुकने के बाद रायबरेली होते हुए सुबह 4ः25 बजे फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *