ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक प्रधान संपादक प्रवीण सैनी
शिवहर के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन ने नालंदा चंडी में दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रोटी को पलटते रहोगे तो रोटी पकेगी लोग खाएंगे.अगर एक तरफ ज्यादा देर रहा तो जल जाती है. लोकतंत्र उलटने-पलटने से ही ये जनता को फायदा है. ये लोकतंत्र में सत्ता का आना और जाना ये एक आम बात है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन जरूरी है और यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है.आनंद मोहन ने लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन को जरूरी बताते हुए कहा, ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया का मानना था कि रोटी को यदि उलटते-पलटते रहेंगे, तभी वह ठीक से पकेगी और लोग उसे खा सकेंगे, लेकिन यदि रोटी को तवे पर एक ही तरफ ज्यादा देर तक रखा जाए, तो वह जल जाती है. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि सत्ता का आना-जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है.आम आदमी पार्टी की हार पर आनंद मोहन ने कहा कि जो जैसा काम करेगा, उसे वैसा ही परिणाम मिलेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की परिस्थितियां सभी के सामने स्पष्ट हैं. लगातार सत्ता में बने रहने का नुकसान उठाना पड़ता है और यही लोकतंत्र की सच्चाई है. पूर्व सांसद ने एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गठबंधन के लिए खुशी है. दिल्ली से लेकर बिहार तक चुनावी नतीजों ने एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है.