ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
संभाग में सर्दी का असर कम हो जाएगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह के साथ ही सर्दी का भी अंतिम चरण माना जा रहा है
राज्य का मौसम । राजस्थान में अब सर्दी का असर कम हो गया है। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने लगी है प्रदेश के जैसलमेर, चित्तौडगढ़ और बाड़मेर समेत 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया है
राजस्थान वेदर । दिन में उतरे गर्म कपड़े
दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है, इसी के साथ गर्म कपड़े भी उतरने लगे हैं। वहीं सबसे अधिक रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री बीकानेर में दर्ज किया गया है इधर, सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 4 डिग्री, करौली में 5.6 और दौसा में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया
एक सप्ताह में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा
मौसम केन्द्र के अनुसार अब आगामी एक सप्ताह में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा इसके चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी और होगी बारिश होने के कोई आसार नहीं है मौसम केन्द्र के अनुसार जोधपुर संभाग में सर्दी का असर कम हो जाएगा फरवरी के दूसरे सप्ताह के साथ ही सर्दी का भी अंतिम चरण माना जा रहा है।